News Room Post

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मचा सियासी घमासान, राहुल ने सीएम हिमंता को बताया सबसे भ्रष्ट सीएम, फिर…!

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दलों ने जीत का पताका फहराने के मकसद से कमर कस ली है। बीजेपी जहां बैठकों में मशगूल है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस यात्रा करने में। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने मणिपुर के बोथल जिले से की है। अब उनकी इस यात्रा का अगला पड़ाव असम है। असम के 17 जिलों से होकर राहुल की यह यात्रा गुजरेगी। बता दें कि असम के शिवसागर जिले से राहुल गांधी ने अपने यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हिमंता बिस्वा को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री में से एक बताया। आइए, आगे आपको बताते हैं कि राहुल ने अपने संबोधन के दौरान क्या कुछ कहा?

क्या बोले राहुल गांधी ?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा पर जमकर बरसे। उन्होंने बिस्वा को भारत का सर्वाधिक भ्रष्ट सीएम बताया। उन्होंने कहा कि हिमंता के परिवार का कोई ना कोई सदस्य किसी ना किसी भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त है, लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई भी जांच नहीं हुई है, जो कि अपने आप में एक विचारनीय मुद्दा है। राहुल ने कहा कि सीएम हिमंता सोचते हैं कि वो अपने पैसों के बलबूते सबकुछ खरीद सकते हैं, लेकिन शायद उन्हें नहीं पता है कि वो अपने पैसों के दम कभी-भी असम की जनता का प्यार नहीं खरीद पाएंगे। आइए, अब आगे आपको बताते हैं कि राहुल के उक्त बयान पर असम के सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कुछ कहा है?

 

क्या बोले असम के सीएम ?

उधर, राहुल के इस बयान पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं है, बल्कि यह मियां यात्रा है, जिसे वो आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तुष्टिकरण की राजनीति करने के मकसद कर रहे हैं। हिमंता ने कहा कि राहुल की यह यात्रा उन्हीं रास्तों से होकर गुजर रही है, जहां पर मुस्लिम समुदाय का दबदबा है।

गिरफ्तार होंगे राहुल अगर?

इसके साथ ही हिमंता बिस्वा शर्मा ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि हमने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को शहरों से होकर गुजरने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन इसके बावजूद भी वो अगर हमारी अनुमति का उल्लंघन करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैं उन्हें खुद चुनाव के बाद गिरफ्ताकर करूंगा। बहरहाल, अभी हिमंता के इसे बयान पर राहुल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब ऐसे में उनकी ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

क्या है भारत जोड़ो न्याय यात्रा

वहीं, बात अगर भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बात करें, तो यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से ऐसे वक्त में शुरू की गई है, जब कुछ माह बाद लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी, जिसमें शुरुआत दौर में प्रियंका गांधी ने दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन जब यह यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची, तो प्रियंका ने इसमें शामिल को पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहित किया। वहीं, अब जब राहुल भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं, तो इससे भी प्रियंका ने दूरी बनाकर रखी है।

Exit mobile version