News Room Post

Uttarakhand: Army के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर हिमंता का राहुल पर करारा वार, पिता-पुत्र से संबंध पर कह दी ये बड़ी बात

Himanata And Rahul Gandhi

नई दिल्ली। उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए है। ऐसे में सत्ताधारी भाजपा, कांग्रेस राज्य में लगातार रैलियां कर रही है और एक दूसरे पर जुबानी हमले भी कर रही है। इसी बीच उत्तराखंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर बोला। इतना ही नहीं रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने साल 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। गौरतलब है कि साल 2016 में उरी में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।   

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि, भारत ने पाकिस्तान के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक किया। राहुल गांधी ने बिपिन रावत के नेतृत्व वाली सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहते थे। क्या हमने कभी इस बात का सबूत मांगा कि आप किस पिता के बेटे हैं? आपको सेना से सबूत मांगने का कोई अधिकार नहीं? आगे वो कहते है कि बिपिन रावत और उत्तराखंड के जवान सेना में नौकरी कर रहे है क्या आपको उन पर भरोसा नहीं। क्या मैंने पूछा  कि अब राजीव गांधी के बेटे है। आप सैनिकों का अपमान मत करो।

बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार किया था उन्होंने लिखा, भारत सिर्फ एक संघ से बहुत आगे है। हम एक गौरवान्वित राष्ट्र हैं। भारत को आपके टुकड़े-टुकड़े दर्शन का बंधक नहीं बनाया जा सकता। आपको राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद से क्या समस्या है? इसके आगे उन्होंने भी ये बताया कि बंगाल के आगे हमारा नॉर्थ-ईस्ट भी भारत का ही हिस्सा है।

Exit mobile version