News Room Post

Meeting On Manipur: मणिपुर में स्थायी शांति के लिए आज गृह मंत्रालय की अहम बैठक, मैतेई और कुकी समुदायों के नेता भी होंगे शामिल

Meeting On Manipur: मणिपुर में हाईकोर्ट के आरक्षण संबंधी एक फैसले के कारण 3 मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा शुरू हुई थी। मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के लिए मणिपुर सरकार को निर्देश दिया था। जिसका कुकी आदिवासियों ने विरोध किया। मणिपुर में हिंसा के दौरान 260 लोगों की जान गई है। हजारों विस्थापितों को सरकारी कैंपों में शरण लेनी पड़ी है। अब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। फिलहाल 4 महीने से मणिपुर शांत है।

नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा थमी है और इसके साथ ही मोदी सरकार वहां फिर से सामान्य हालात की वापसी की दिशा में काम कर रहा है। इसके पहले चरण में मोदी सरकार ने बीते दिनों मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया था। अब मोदी सरकार मणिपुर के मुख्य मैतेई और कुकी समुदाय को भरोसे में लेकर वहां स्थायी शांति बहाल करने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में गृह मंत्रालय के अफसर मैतेई और कुकी समुदाय के नेताओं से बातचीत कर सुलह-समझौते की कोशिश को और आगे बढ़ाने जा रहे हैं। इस बैठक में मैतेई और कुकी समुदाय की चिंताओं पर भी गौर किया जाएगा।

मणिपुर में हाईकोर्ट के आरक्षण संबंधी एक फैसले के कारण 3 मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा शुरू हुई थी। मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के लिए मणिपुर सरकार को निर्देश दिया था। जिसका कुकी आदिवासियों ने विरोध किया। मणिपुर में हिंसा के दौरान 260 लोगों की जान गई है। हजारों विस्थापितों को सरकारी कैंपों में शरण लेनी पड़ी है। मणिपुर में हिंसा के दौरान महिलाओं से भी बदसलूकी की घटनाएं हुई थीं। वहीं, कुकी आतंकियों ने मैतेई गांवों पर कई हमले किए। मोदी सरकार ने मणिपुर में हिंसा की घटनाएं रोकने के लिए बड़ी तादाद में सेना और सुरक्षाबलों को तैनात किया है। वहां सभी अवैध हथियार जब्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है।

मणिपुर में दशकों पहले भी काफी हिंसा होती थी। जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई। फिर केंद्र की सत्ता में साल 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद मणिपुर में शांति स्थापना कराने में सफलता मिली थी। मणिपुर के मैदानी और घाटी वाले इलाकों में मैतेई रहते हैं। मैतेई हिंदू समुदाय के हैं। वहीं, मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में कुकी रहते हैं। कुकी आदिवासी हैं और ईसाई धर्म मानते हैं। मणिपुर में फिलहाल हिंसा न होने और मोदी सरकार की तरफ से उठाए गए कदम से उम्मीद बंधी है कि जल्दी ही राज्य में फिर शांति स्थापना हो जाएगी।

Exit mobile version