News Room Post

Horse Virat: कौन है ‘Virat’ जिसे PM मोदी भी दुलार करने से खुद को रोक नहीं पाए, Twitter पर भी आई कॉमेंट्स की बाढ़

President’s Bodyguard horse Virat retires

नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति किस सुरक्षा बेड़े में कई सालों तक तैनात रहे ‘विराट’ घोड़े को आज रिटायर कर दिया गया। ये वही घोड़ा विराट है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुलार करने से खुद को नहीं रोक पाए थे। अपनी शानदार कद-काठी वाले विराट को राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड कमांडेंट कर्नल अनूप तिवारी के चार्जर के तौर पर सम्मान दिया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर पीएम मोदी द्वारा विराट को दलार करने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोगों इस वीडियो पर पसंद कर रहे है और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

परेड में पीएम मोदी ने किया दुलार

ये वही विराट है जिसे पीएम मोदी ने 73 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर दुलार किया था। उस वक्त पीएम मोदी ने विराट को प्यार से सहलाया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस दौरान विराट को दुलार करते दिख। यह ‘Virat’ एक ऐसा अकेला घोड़ा है जो 13 बार गणतंत्र दिवस की परेड में अपनी भूमिका निभा चुका है। यही कारण भी है कि विराट को शानदार तरीके से रिटायर किया गया है।

कई बार किया जा चुका है सम्मानित

अपनी योग्यताओं और सेवाओं को देखते हुए ‘विराट’ को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। यह घोड़ा विराट राष्ट्रपति के अंगरक्षक परिवार में शामिल भी रहा है। विराट को प्रेजिडेंट्स बॉडीगार्ड का चार्जर भी कहा जाता है।

सेना दिवस पर मिला था बड़ा सम्मान

इस साल सेना दिवस के मौके पर ‘विराट’ को चीफ आफ आर्मी स्टाफ कामनडेशन कार्ड से भी सम्मानित किया गया था। यह घोड़ा विराट राष्ट्रपति के अंगरक्षक का पहला चार्जर है जिसे Commendation Card का सम्मान मिला है।

लोगों का रिएक्शन-

Exit mobile version