नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर 25 मिनट में आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह कर दिए। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को कैसे अंजाम दिया, इसकी पूरी डिटेल रक्षा सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दी। कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। अब तक किसी भी पाक नागरिक के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दो टूक शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत उसके किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

VIDEO | Operation Sindoor Indian Army Joint Press Briefing LIVE: Wg Cdr Vyomika Singh says," Operation Sindoor was launched by the Indian Armed Forces to deliver justice to the victims of Pahalgam terror attack and their families. Nine terrorist camps were targeted and… pic.twitter.com/7hGrjPLjUo
— Press Trust of India (@PTI_News) May 7, 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी ने सेना द्वारा ध्वस्त किए गए आतंकियों के ठिकानों के बारे में जानकारी देते हुए कहा, भवनपुर, अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यह जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था। यह आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण और विचारधारा का केंद्र भी था। शीर्ष आतंकवादी अक्सर यहां आते थे। इसे ध्वस्त किया गया। मुजफ्फराबाद, जैश-ए-मोहम्मद का इलाका है। यहां हथियारों, विस्फोटकों और जंगल में जीवित रहने के प्रशिक्षण का केंद्र भी था। वहीं गुलपुर आतंकी शिविर, कोटली को निशाना बनाया, जो एलओसी से 30 किलोमीटर दूर स्थित था और लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना था। यह शिविर राजौरी-पुंछ क्षेत्र में सक्रिय था। पुंछ में 20 अप्रैल, 2023 को हुए हमले और 9 जून, 2024 को तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को इसी शिविर में प्रशिक्षित किया गया था।

Delhi: Addressing a Special briefing on #OperationSindoor, Colonel Sophia Qureshi says, "I would like to inform you that the first target in PoJK was the Sawai Nala camp in Muzaffarabad, which is located 30 kilometers away from the Line of Control. This was a Lashkar-e-Taiba… pic.twitter.com/Cmytj7gXdJ
— IANS (@ians_india) May 7, 2025

विक्रम मिस्री ने किया सचेत, कहा-भारत पर आगे भी हो सकते हैं आतंकी हमले
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मॉड्यूल पर हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया है कि भारत पर आगे भी हमले हो सकते हैं, अत: इनको रोकना और इसने निपटना दोनों को बेहद आवश्यक समझा गया है। पहलगाम हमले की जांच से पता चला है कि इसमें पाकिस्तान का हाथ है। भारत ने इस तरह के हमलों का जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है।

#WATCH दिल्ली: #OperationSindoor | विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, "पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मॉड्यूल पर हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया है कि भारत पर आगे भी हमले हो सकते हैं, अत: इन्हें रोकना और इसने निपटना दोनों को बेहद आवश्यक समझा गया। आज सुबह भारत ने इस तरह के सीमा पार… pic.twitter.com/ohJmxNIhUg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2025