News Room Post

Hypocricy: प्रियंका उठाती हैं यूपी में कानून-व्यवस्था पर सवाल, लेकिन राजस्थान की ये घटनाएं उन्हें नहीं दिखतीं

जयपुर। एक तरफ प्रियंका गांधी कानून और व्यवस्था को लेकर यूपी की योगी सरकार पर आए दिन आरोप लगाती हैं, वहीं राजस्थान में कांग्रेस की ही अशोक गहलोत के राज में कानून और व्यवस्था की हालत क्या है, ये दो वीडियो से सामने आया है। एक घटना बीकानेर की है, तो दूसरी खुद गहलोत के शहर जोधपुर की है। इन वीडियो के सामने आने के बाद राज्य सरकार की पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि सरेआम हो रही गुंडई पर रोक लगाने में वो नाकाम दिख रही है। पहली घटना बीते रोज बीकानेर की है। यहां मोहम्मद सादिक, मोहम्मद गुल, मोहम्मद फिरोज और मोहम्मद जफर ने कोटगेट थाना इलाके में सड़क पर ही तेजकरण गहलोत पर धारदार हथियारों से वार किया और पैर में गोली मार दी। इससे तेजकरण लहुलुहान हो गया। पुलिस अब इन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

दूसरी घटना जोधपुर की है। बीती रात का वीडियो है। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद जोधपुर में कुछ लोग अन्य लोगों को पीटते और हमला करते दिख रहे हैं। ये घटना भी खुलेआम सड़क पर हो गई, लेकिन पुलिस का यहां दूर दूर तक नामो निशान नहीं है। ऐसे में लोग ऐसी घटनाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं और अशोक गहलोत की कानून व्यवस्था को कोसते भी नजर आ रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि हमलावर सरकार को अपना समझते हैं। इस वजह से बीकानेर और जोधपुर की घटनाएं रोज के रोज हो रही हैं और इनपर कोई अंकुश लगाया नहीं जा सका है।

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही दलितों और हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। कई जगह दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं और बेटियों को भी रेप का शिकार होना पड़ा है। वहीं, कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ऐसी घटनाओं पर कुछ नहीं कहतीं। वो तो यूपी जाकर बेटी हूं, लड़ सकती हूं का नारा देती दिखती हैं।

Exit mobile version