नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बहराइच में चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव की दिव्य प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही उनकी स्मृतियों को संजोए भव्य स्मारक का भी उद्घाटन किया। योगी ने जनपद वासियों को 1,243 करोड़ की कई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की सौगात भी दी। सीएम ने कहा कि इतिहास ने भले ही महाराजा सुहेलदेव जी के साथ नाइंसाफी की है मगर डबल इंजन सरकार ऐसा नहीं होने देगी। योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने चाहिए। बहराइच का मुख्य आयोजन होगा तो महाराज सुहेलदेव के नाम होगा, बालार्क ऋषि के नाम पर होगा। इस मंडल का आयोजन होगा तो आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा।

विदेशी आक्रांता के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने चाहिए…

बहराइच का मुख्य आयोजन होगा तो महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर होगा, बालार्क ऋषि के नाम पर होगा, आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा… pic.twitter.com/RtFFMccAzB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2025

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों को घेरते हुए कहा कि कुछ लोग आज भी जिन्ना के नाम का महिमा मंडन करते हैं। जब हम लोग महाराजा सुहेलदेव के विजय उत्सव को मनाने की बात करते थे तब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कहती थी कि गाजी मियां (सैयद सालार मसूद गाजी) का विवाह होना चाहिए। मैं उन सभी को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने इस बार से गाजी के नाम पर होने वाले सभी आयोजनों को पूरी तरह से बंद करा दिया।

'राष्ट्रवीर' महाराजा सुहेलदेव जी के नेतृत्व में…

सालार मसूद को ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम जाने की गारंटी देता है… pic.twitter.com/IGkoCskfsS
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 10, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नेतृत्व में 25 हजार वीर सैनिकों ने विदेशी आक्रांता सालार मसूद के 1.5 लाख योद्धाओं को गाजर मूली की तरह काटा। इसके बाद सालार मसूद को जिंदा पकड़ लिया गया और उसको ऐसी सजा हुई, जो इस्लाम के अनुसार जहन्नुम में जाने की गारंटी देता है। योगी ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं को जवाब क्या होना चाहिए उसकी मिसाल प्रस्तुत करने वाले महाराज सुहेलदेव को इतिहास में जो सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिला। विदेशी आक्रांताओं का महिमा मंडन बंद होना चाहिए, राष्ट्र नायकों का सम्मान हर हाल में होना चाहिए।