News Room Post

Karnataka: परिवार को बचाने के लिए चीते से भिड़ा शख्स, डटकर किया मुकाबला, वीडियो में देखें कैसे बची जान

karnatak

नई दिल्ली। इंसान अपनी जान बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करता और जब बात परिवार पर आ जाए तो अपनी जान भी दे सकता है साथ ही किसी की जान ले भी सकता है। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक (Karnataka) में देखने को मिला। जहां एक शख्स ने अपने परिवार को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी और परिवार को खतरे से बचाया भी। इस भयानक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

कर्नाटक के हासन जिले में ये हादसा तब हुआ जब राजगोपाल (Rajagopal) नामक शख्स अपनी पत्नी और बेटी के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे। रास्ते में ही अचानक से उनपर एक चीते (Leopard Attack) ने हमला कर दिया। अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए वो चीते से भीड़ गए और उसका बहादुरी से डटकर मुकाबला किया। इस झड़प में राजगोपाल बुरी तरह घायल हो गए। चीते ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उसका डटकर मुकाबला किया।

आपको बता दें कि राजगोपाल इस हिंसक झड़प में गंभीर रुप से घायल तो हुए लेकिन उन्होंने चीते को मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले भी इलाके के आस-पास इसी तरह की घटना हो चुकी है। जहां चीते ने मां-बेटी पर हमला कर दिया था, जो गंभीर रुप से घायल हैं।

यहां देखिए ये वीडियो

इस घटना के बाद तेंदुए की लाश को लेने के लिए वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव परीक्षण के लिए पशु अस्पताल भेज दिया गया है। इस क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक में इसी तरह की ये दूसरी घटना है। इतनी ही लोग राजगोपाल की बहादुरी की खूब चर्चा कर रहे हैं। उन्हें सराह रहे हैं। यहां देखें किसने क्या कहा-

Exit mobile version