News Room Post

Rajasthan: राजस्थान में राम दरबार पर कांग्रेस सरकार ने चलाया बुलडोजर, रात के अंधेरे में भगवान राम की मूर्तियों को तोड़ा गया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बाद अब राजस्थान में बुलडोजर’ पॉलिटिक्स शुरू हो चुकी है। पहले उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का अलग ही क्रेज देखने को मिला था। अब राजस्थान में बुलडोजर सुर्खियां बटोर रहा है हालांकि ये बुलडोजर अलग वजहों से सुर्खियों में है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुलडोजर चूरू जिले के सुजानगढ़ में राम दरबार को ढहाता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में घमासान मच गया है। हर कोई राजस्थान की गहलोत सरकार को आड़े हाथ ले रहा है। सरकार की चारों तरफ से आलोचना की जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद से ही गहलोत सरकार सबके निशाने पर आ गई है। सरकार पर राम दरबार को तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। राजस्थान बीजेपी भी दरबार को गिराने का कड़ा विरोध कर रही है। दरअसल बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक बुलडोजर द्वारा राम दरबार को गिराते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा-सुजानगढ़ में गहलोत सरकार की “निशाचरी करतूत”!अंधेरी रात में भगवान राम और उनके दरबार की मूर्तियों पर गहलोत सरकार ने चलाया बुलडोजर।गहलोत जी, नहीं भूलेंगे हम… ।


हिंदू संगठनों में रोष

ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने लिखा- कांग्रेस और अशोक गहलोत जी की नीति और नीयत…एक वो है जो श्री राम मंदिर बनाते हैं दूसरे वो हैं जो उसे कहीं भी निष्ठुरता से तोड़ते है… जो श्री राम का नहीं..वो किसी के काम का नहीं…।वीडियो सामने आते ही हिंदू संगठनों में भी काफी रोष है। अपना विरोध जताते हुए संगठनों ने सुजानगढ़-सालासर रोड  को जाम कर दिया जिसे तकरीबन डेढ़ घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया है। वहीं वीडियो के आधार पर बीजेपी लगातार गहलोत सरकार पर निशाना साध रही हैं।

Exit mobile version