News Room Post

BBC Income Tax Raid: BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर IT का सर्वे, टैक्स गड़बड़ी का आरोप, दफ्तर सील

BBC Income Tax Raid: उधर बीबीसी के दफ्तर में इनकम टैक्स छापेमारी को लेकर कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।

BBC

नई दिल्ली। BBC को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया संस्थान बीबीसी पर आयकर विभाग का एक्शन हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में आयकर विभाग का सर्वे चल रहा है। इसकी जानकारी लंदन हेडक्वार्टर को दी गई है। बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इनकम टैक्स की टीम बीबीसी दफ्तर में अभी भी मौजूद है।  बताया जा रहा है कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में आईटी विभाग ने ये कार्रवाई की है। इसके साथ ही आईटी ने दफ्तर के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए है, ताकि वो किसी से बात नहीं कर सके। इसके अलावा बीबीसी के कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। बीबीसी दफ्तर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

कांग्रेस का रिएक्शन-

उधर बीबीसी के दफ्तर में इनकम टैक्स छापेमारी को लेकर कांग्रेस का रिएक्शन सामने आया है। कांग्रेस ने बीबीसी के आईटी एक्शन का विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ”पहले BBC की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।अब BBC पर IT का छापा पड़ गया है। अघोषित आपातकाल।”

गौरतलब है कि बीते दिनों देशभर में बीबीसी प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री  ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर बवाल देखने को मिला था। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में पीएम मोदी के खिलाफ विश्वभर में छवि खराब करने की साजिश रची गई थी। दो भागों में इस सीरीज में साल 2002 में हुए गुजरात दंगों को दिखाया गया था। उस वक्त नरेंद्र मोदी सूबे के मुख्यमंत्री थे। बीबीसी प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को लेकर खूब सियासत भी देखने को मिली। कांग्रेस पार्टी के अंदर इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर दो फाड़ देखने को मिली थी।  पूर्व रक्षा मंत्री और पार्टी के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी से कांग्रेस को अलविदा तक कह दिया था।



Exit mobile version