News Room Post

Raid: सपा चीफ अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी ने किया ये घपला, IT रेड से खुलासा

pushparaj jain 1

कन्नौज। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी और विधान परिषद में MLC पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी आज दूसरे दिन भी जारी है। अब तक इस छापे में कैश या सोना भले न निकला हो, लेकिन कम से कम 100 करोड़ की धांधली का पता चला है। इनकम टैक्स सूत्रों के मुताबिक धांधली से जुड़े दस्तावेज मिले हैं और अभी छापेमारी जारी रहेगी। बता दें कि पम्पी जैन ने ही अखिलेश यादव के प्रचार के लिए समाजवादी इत्र बनाकर लॉन्च किया था। पम्पी के यहां बीती सुबह छापा मारा गया था। कन्नौज में इससे पहले पीयूष जैन के यहां छापा पड़ा था। जिसमें 200 करोड़ की चल संपत्ति का खुलासा हुआ था। उसके यहां से 177 करोड़ रुपए नकद मिले थे।

इनकम टैक्स सूत्रों के मुताबिक पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन कन्नौज में इत्र बनाता है, लेकिन उसके कारोबार के तार दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडु और गुजरात तक हैं। उसके कुल 50 ऐसे ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। पम्पी के कई रिश्तेदारों के यहां भी छापे पड़े हैं। एक अन्य इत्र कारोबारी और पम्पी के बहनोई अनूप जैन के यहां भी छापा मारा गया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक पम्पी जैन ने 100 करोड़ के फर्जी शेयर की ट्रेडिंग की। मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत भी उसके यहां मिले हैं। नकदी और जेवर भी उसके यहां से मिले हैं। सूत्रों ने बताया कि कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी पम्पी के ठिकानों से जब्त किए गए हैं।

पम्पी जैन कन्नौज के बड़े इत्र निर्माता हैं। पुष्पराज प्रगति अरोमा ऑयल के वो सह मालिक हैं। 12 देशों में अपना इत्र बेचते हैं। साथ ही 2016 से समाजवादी पार्टी के मेंबर हैं। उन्हें सपा ने इटावा-फर्रुखाबाद सीट से विधान परिषद सदस्य बनाया है। बीते साल नवंबर में उन्होंने समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। इत्र का पुश्तैनी कारोबार पम्पी के पिता ने शुरू किया था। अब तक इनकम टैक्स की नजरों से बचते रहे पम्पी अब उसके दायरे में आए हैं। उनपर कड़ा जुर्माना और पेनाल्टी लगाई जा सकती है।

Exit mobile version