News Room Post

भारत में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने का प्रतिशत अमेरिका से ज्यादा, पर अभी और बेहतर कोशिश करने की जरूरत

Corona Test

नई दिल्ली। कोरोना की वजह से दुनियाभर के तमाम देश पस्त नजर आ रहे हैं, भारत में भी मंगलवार तक इसके मामले 5 लाख 66 हजार 840 तक पहुंच गए हैं। वहीं इसके मरने वालों की संख्या 16 हजार 893 हो गई है। इन सबके बीच राहत की बात ये है कि भारत में अब रिकवरी रेट बेहतर होता जा रहा है।

बता दें कि अब तक दुनिया में 56 लाख लोग इस महामारी को हरा चुके हैं। भारत के लिहाज से और अच्छी बात यह है कि हमारे देश में रिकवरी रेट दुनिया की औसत से भी बेहतर है। गौरतलब है कि दुनिया में अब तक 1.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वर्डोमीटर के मुताबिक इनमें से 56.10 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। यानी दुनिया में औसत रिकवरी रेट 54.28% है। दुनिया में फिलहाल करीब 42.16 लाख एक्टिव केस हैं। जबकि, 5.06 लाख लोग इस वायरस का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं।

दुनिया में सबसे अधिक लोग अमेरिका में रिकवर हुए हैं। इस देश में 11 लाख लोग कोरोना से संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, यहां का रिकवरी रेट (41.43%) दुनिया से काफी कम है। वर्डोमीटर के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से अब तक 3,35,210 लोग रिकवर हो चुके हैं। देश में सोमवार देर रात तक कोरोना के कुल केस 567,199 थे। यानी, देश में कोरोना से रिकवरी रेट 59.00% है यह दुनिया की औसत से करीब 5% से ज्यादा है. रिकवरी रेट से जुड़े 7 Facts नीचे दिए गए हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा लोग अमेरिका में रिकवर हुए है। इसके बाद ब्राजील, रूस, भारत और चिली क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। अमेरिका में 11 लाख और ब्राजील में 7.33 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। हालांकि, अमेरिका (41.43%) और ब्राजील (54.25%) में भारत (59.00%) से कम रिकवरी रेट है। रूस में 4.03 लाख और चिली में 2.36 लाख लोग कोरोना के संक्रमण से उबर चुके हैं। इन दोनों देशों में भारत से बेहतर रिकवरी रेट है। रूस में 62.92% और चिली में 85.56% रिकवरी रेट है।

 

Exit mobile version