News Room Post

देश का मौसम बदल रहा है, हीट वेव के दिन लदे, होगी भारी बारिश

नई दिल्ली। देश में भीषण गर्मी से जल्द निजात मिलने वाली है। दिल्ली एनसीआर में मौसम तेजी से बदल रहा है। बारिश की शुरूआत हो चुकी है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश हुई है जबकि हरियाणा के रेवाड़ी में तो बारिश के साथ ही ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा की तरफ से बारिश और तेज हवाओं दिल्ली की तरफ आगे बढ़ रही हैं। दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

देश के मौसम में यह बदलाव 29 मई से शुरू हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक अब उत्तरपश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों से लू का खात्मा होना तय है। आइएमडी पटना के मुताबिक बिहार में बारिश कराने वाला दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून एक जून तक केरल में दस्तक दे सकता है. बिहार के लिए यह सुकून देने वाली खबर है।

इसी तरह हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज के साथ छिटपुट से भारी वर्षा हो सकती है और इसी अवधि के दौरान मध्य प्रदेश में कई जगहों पर गरज के साथ छींटे/बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि, आंधीतेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर प्रदेश व राजस्थान में भी धूल भरी आंधी/गरज/तेज हवाएं चलने की संभावना है।

साथ ही 1 जून के बीच राजस्थान के कई जिलों में काफी अच्छी वर्षा दर्ज की जाएगी। तापमान में भी गिरावट जाएगी और गर्मी से कुछ समय के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

Exit mobile version