News Room Post

IMD: भारतीय मौसम विभाग का ट्वीटर हैंडल हुआ हैक, पोस्ट भी हुए डिलीट

IMD

नई दिल्ली। मौसम के मिजाज में आने वाले हर छोटे-बड़े परिवर्तनों के बारे में जानकारी देने वाली आईएमडी यानी की इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। उनके ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद अब एनएफटी ट्रेडिंग कर रहा है। आईएमडी का हैंडल हैक होने के बाद अब एनएफटी ट्रेंड करने लगा है। इसके साथ ही हैंडल के साथ GIF भी अटैच किया गया है। जिसका बैकग्राउंड लाल रंग का बताया जा रहा है। इसके साथ ही एक लिंक भी लगाया गया है। बता दें कि आईएमडी के ढाई करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि आईएमडी का ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद कई सारे ट्विट्स सामने आ रहे हैं। लेकिन यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि अभी तक हैकर्स की तरफ से ट्विटर हैंडल हैक होने के बाद कोई भी अभद्र टिप्पणी नहीं की गई है, अन्यथा आमतौर पर देखा जाता है कि हैकर्स ट्विटर हैंडल को हैक करने के बाद आपत्तिजनक ट्वीट करना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं।

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था। इसकी जानकारी राज्य के वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी। उन्होंने कहा था कि करीब 20 मिनट तक मुख्यमंत्री का ट्विटर हैंडल हैक रहा था जिसकी वजह से प्रशासनिक गतिविधियों में भी  शिथिलता दर्ज की गई थी। ध्यान रहे कि मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल को 40 लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। ध्यान रहे कि पिछले कुछ दिनों से लगातार मुख्तलिफ संस्थाओं के  ट्विटर हैंडल के हैक होने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। ट्विटर के लाखों दावे के बाद इस तरह के मामले यकीनन होश फाख्ता कर देने वाले हैं। अब ऐसी स्थिति में आगे चलकर ट्विटर इस दिशा में क्या कुछ कदम उठाता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version