News Room Post

Nepal: भारतीय सेना प्रमुख नरवणे को नेपाल सेना मुख्यालय में किया गया गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

narvane1

नई दिल्ली। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Narwane) 3 दिन की नेपाल यात्रा पर हैं। वो नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू पहुंच चुके हैं। नरवणे नेपाल के आर्मी चीफ जनरल पूर्ण चंद्र थापा के न्यौते पर वहां गए हैं। वो ऐसे समय में जब सीमा विवाद के चलते भारत और नेपाल के संबंध अच्छे नहीं हैं।

आज सुबह उन्हें नेपाल सेना मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा आज वह एक कार्यक्रम में नेपाल सेना को चिकित्सा उपकरण और सामग्री सौंपेंगे।

नरवणे भारत की तरफ से देंगे मेडिकल सहायता

नेपाल से सीमा विवाद के बाद सेना भारत के आर्मी चीफ पहली बार नेपाल गए हैं। यहां, नेपाली सेना के चीफ के साथ जनरल नरवणे की मीटिंग भी होगी। नरवणे नेपाल को भारत की ओर से दवाएं और मेडिकल उपकरण देंगे।

क्या था भारत-नेपाल विवाद

दरअसल, 2 नवंबर 2019 को भारत ने अपना नया नक्शा जारी किया था। इस पर नेपाल ने आपत्ति जताई थी और कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख इलाके को अपना इलाका बताया था। इस साल 18 मई को नेपाल ने इन तीनों इलाकों को शामिल करते हुए अपना नया नक्शा जारी कर दिया। इस नक्शे को अपनी संसद के दोनों सदनों में पास कराया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। मई-जून में नेपाल ने भारत से सटी सीमाओं पर सैनिक बढ़ा दिए। बिहार में भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली सैनिकों ने कुछ भारतीयों पर फायरिंग भी की थी। तब से दोनों देशों के बीच तनाव आ गया था।

Exit mobile version