नई दिल्ली। मैदान चाहे जंग का हो या खेल का या राजनीति का…भारत से मुंह की खाना पाकिस्तान की फितरत में शुमार हो चुका है…लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान की बेगैरत देखिए कि वो भारत से भिड़ने चले आता है, लेकिन अंत में उसे हार का ही मुंह देखना पड़ता है। आज भी कुछ ऐसा ही खेल के मैदान में देखने को मिला, जब भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने राष्ट्रमंडल खेल के तहत हुए मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पाकिस्तानी मुक्केबाज सुलेमान बुलौच को हराकर 63.5 के किलोवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में अपने लिए जगह बना ली है।
??’s Shiva Thapa beats ??’s Suleman Baloch convincingly to move to the RO16!
India at #CWG2022 LIVE updates: https://t.co/a2yCiGKEcw pic.twitter.com/BaG0TimliJ
— Sportstar (@sportstarweb) July 29, 2022
इसके साथ ही थापा ने मुकाबला 5.0 से जीतकर वेल्टर वेट वर्ग के अंतिम आठ में जगह बनाई है। उधर, पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप के पदक विजेता तकनीकी रूप से बलौच से काफी बेहतर थे। उन्होंने जबरदस्त पंच लगाए। पूर्व चैंपियनशिप के पदक विजेता ने रिंग के भीतर जबरदस्त फुर्ती दिखाई है। हालांकि, बलौच मुक्का ज़ड़ने के लिए आगे भी बढ़े थे, लेकिन वे पीछे हट गए और मुंह के बल गिर पड़े।
#CommonwealthGames | India’s Shiva Thapa beat Pakistan’s B Suleman 5-0 in round one of men’s 63 Kg weight category. pic.twitter.com/eMcXKhvFuq
— ANI (@ANI) July 29, 2022
खैर, मुक्केबाजी के चैंपियनशिप में जिस तरह से भारतीय मुक्केबाज ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को धूल चटाई है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि मैदान चाहे खेल का हो या राजनीति का या फिर हो जंग का…पाकिस्तान हमेशा ही भारत से हारता था …. और हारता रहेगा..जिसे कई बार पाकिस्तान खुद भी स्वीकार कर चुका है। बहरहाल, बतौर पाठक आपका भारतीय खिलाड़ी द्वारा हासिल किए जीत पर आपका क्या कुछ कहना है। आप हमें कमेंट कर बताना बिल्कुल भी मत भूलिएगा। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम