नई दिल्ली। कोरोनावायरस और देशव्यापी लॉकडाउन से बीते 2 वर्षों के दौरान भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में आर्थिक संकट के हालात पैदा हो गए थे। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए साल 2021-22 बेहद महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। आर्थिक मंदी की आशंका और बढ़ती महंगाई के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी रफ्तार को बरकरार रखा है। बुधवार को आए सितंबर तिमाही के जीडीपी के आंकड़े इस बात को साबित कर रहे हैं। ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2022 की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3 फीसदी की दर से बढ़ी है। यानी दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी रही। यह आंकड़े RBI के अनुमान के मुताबिक रहे हैं। हालांकि कुछ एजेंसियों ने इससे बेहतर आंकड़े का अनुमान लगाया था।
Indian Economy : वैश्विक चुनौतियों से उबर रही भारतीय अर्थव्यवस्था ने दी बड़ी राहत की खबर, दूसरे तिमाही में 6.3% पर टिकी रही जीडीपी
Indian economy : भारत के आर्थिक हालातों में 2022 में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी जून-2022 की तिमाही में जीडीपी का आंकड़ा 13.5 फीसदी रहा था। वहीं, पिछले वित्त वर्ष में सितंबर की तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 8.4 फीसदी रही थी।
