News Room Post

Indore: 7 अवार्ड जीतकर Indore बना नंबर वन, जानिए किन किन श्रेणियों में First Prize

Indore

नई दिल्ली। आज 27 सितंबर, बुधवार को स्मार्ट सिटी की नेशनल कॉन्क्लेव आयोजित की गई। इस कॉन्क्लेव का आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ। इस कार्यक्रम में 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के वाले शहरों को पुरस्कार दिया। इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा इंदौर ने 7 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। 6 साल से लगातार सबसे साफ शहर यानी नीट एंड क्लीन सिटी का खिताब अपने नाम करते आए इंदौर ने तो इस साल कमाल ही कर दिया। कुल 7 श्रेणियों में इंदौर ने पुरस्कार हासिल किए हैं। इस कार्यक्रम में देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इन 7 श्रेणियों में मिला FIRST PRIZE

एयर क्वालिटी इम्प्रूवमेंट (air quality improvement) में मामले में इंदौर ऐसा शहर है जिसने अपने यहां एयर क्वालिटी में सबसे ज्यादा सुधार किया है। इंदौर में अहिल्या वर्टिकल गार्डन बनाए गए हैं जिनके कारण एयर क्वालिटी में सुधार हुआ है। इसके अलावा नदी और नालों के पुलों पर जाली लगाई गई है। इसके अलावा सैनिटेशन में भी इंदौर पहले नंबर पर है। गोवर्धन बायो सीएनजी प्लांट के लिए शहर को अवार्ड मिला है।

वॉटर कैटेगरी में भी इंदौर ने FIRST PRIZE हासिल किया है। यहां सरस्वती-कान्हा रिवर फ्रंट के अंतर्गत इंदौर में कान्हा नदी के किनारों को सुसज्जित किया गया है। अलग-अलग रंगों की लाइटों और पानी के फव्वारों से खूबसूरती में चार चांद लगाए गए हैं। कोविड इनोवेशन में इंदौर 2 ने पहला स्थान हासिल किया। बिल्डर एनवायरनमेंट और इकोनॉमी के लिए इंदौर दूसरे पायदान पर रहा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम में इंदौर ने सबसे ज्यादा पुरस्कार (FIRST PRIZE) हासिल किए हैं। इंदौर को 7 पुरस्कार मिले हैं। इंदौर के बाद आगरा दूसरे स्थान पर रहा। आगरा को 4 अवार्ड मिले हैं। वहीं, सूरत, अहमदाबाद और चंडीगढ़ 3-3 पुरस्कार मिले। इस लिस्ट में सूरत, अहमदाबाद और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहें।

Exit mobile version