News Room Post

Ladakh: चीन सीमा पर ITBP जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, आप खुद देखिए -35 डिग्री में जवानों का जोश

itbp

लेह। हमारे देश को गणतंत्र बने 73 साल हो गए हैं। साथ ही आजादी के 75 साल के मौके पर देश अमृत महोत्सव भी मना रहा है। जाहिर है देश के जवानों में काफी उत्साह इस मौके पर देखने को मिल रहा है। यही उत्साह जवानों ने लद्दाख में तैनाती के दौरान दिखाया है। यहां आजकल जमकर बर्फबारी हो रही है। इसी बर्फबारी के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने 15000 फुट की ऊंचाई पर झंडा फहराया और गणतंत्र दिवस मनाया है। इसका वीडियो आप देखकर खुश हो जाएंगे और जवानों की वीरता को सैल्यूट करेंगे।

लद्दाख में जिस जगह आईटीबीपी के जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाया, वहां इस वक्त तापमान माइनस 35 डिग्री है। इतनी ठंड में जब हम और आप रजाई और कंबलों में दुबके हुए हैं, भारत के वीर जवान हमारी सीमा की सुरक्षा के लिए दिन-रात चौकसी कर रहे हैं। पिछले 2 साल से चीन के साथ तनाव जारी है और दुश्मन से देश की जमीन का एक एक इंच बचाने के लिए हमारे जवान तैनात ही नहीं है, बल्कि दुश्मन से आंख से आंख मिलाकर उन्हें रोके हुए हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर अन्य जगह भी जवानों ने अपने हौसले को दिखाया है। इसके भी वीडियो हम आपसे जरूर शेयर करेंगे। फिलहाल पूरे देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर उल्लास है। साथ ही किसी भी आतंकी घटना को रोकने के लिए भी जवान तैनात किए गए हैं। खासकर दिल्ली और आसपास के इलाकों के अलावा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं और इस बंदोबस्त में भी जवान अपने दम खम से जुटे हुए हैं।

Exit mobile version