News Room Post

Big Guns In Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल में सीएम जयराम ठाकुर और कौल सिंह समेत ये दिग्गज मैदान में, जानिए और बड़े चेहरे कौन

jairam thakur and kaul singh

शिमला। आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के भी नतीजे आ रहे हैं। यहां विधानसभा की 68 सीटें हैं। जिनमें से कई पर दिग्गज और चर्चित उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे ही कुछ बड़े नामों के बारे में आपको बताते हैं। हिमाचल की सिराज सीट से सीएम जयराम ठाकुर ने चुनाव लड़ा है। वो यहां से छठी बार जीत दर्ज करने उतरे हैं। पहले ये चच्योट विधानसभा सीट नाम से जाना जाता था। जयराम ठाकुर यहां साल 2002 से लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। इसी तरह शिमला ग्रामीण सीट पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह हैं। हिमाचल की नामचीन द्रंग सीट पर कांग्रेस के दिग्गज कौल सिंह ठाकुर 11वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। वो 8 बार जीत चुके हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर कौल सिंह को सीएम पद का बड़ा दावेदार भी माना जा रहा है।

कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह

अन्य बड़े चेहरों की बात करें, तो रामलाल ठाकुर भी हैं। वो कोटकहलूर सीट से चुनाव लड़ते हैं। 1985 में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता था। तब सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे। 1990 में स्वास्थ्य मंत्री रहे। फिर 1998, 2003 में भी चुनाव जीते साल 2008 और 2012 में हारे और फिर 2017 में जीते। वहीं, नाहन सीट पर बीजेपी के राजीव बिंदल हैं। वो तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए उतरे हैं। साल 2012 और 2017 में बिंदल ने नाहन सीट जीती थी। यहां से कोई भी बीजेपी उम्मीदवार अब तक हैट्रिक नहीं लगा सका है। अब कुछ और सीटों पर खड़े दिग्गज उम्मीदवारों की बात भी कर लेते हैं।

बीजेपी के राजीव बिंदल

उना जिले की हरोली सीट से नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मैदान में हैं। उनको भी कांग्रेस के सीएम चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। साल 2003 में उन्होंने हरोली (तब संतोषगढ़ सीट) से पहली बार चुनाव जीता था। तबसे लगातार उस सीट को मुकेश जीतते रहे हैं। वीरभद्र सिंह की सरकार में मुकेश अग्निहोत्री बड़े विभागों के मंत्री भी रहे हैं। उनको इस बार कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर भी दिया था।

Exit mobile version