News Room Post

Jammu-Kashmir: हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के हेडमास्टर पिता ने स्कूल में फहराया तिरंगा, Video हुआ वायरल

jk

नई दिल्ली। देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से तिरंगा फहराए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हिज्बुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के कमांडर रहे बुरहान वानी (Burhan Wani) के पिता मुजफ्फर वानी (Muzaffar Wani) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा जिले के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

अधिकारियों की माने तो बुरहान वानी (Burhan Wani) के पिता मुजफ्फर वानी (Muzaffar Wani) पेशे से टीचर है जिन्होंने रविवार को त्राल में स्थित एक गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में देश की शान तिरंगे को फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान जन गण मन भी गाते हुआ देखा जा सकता है।

बता दें, देश को आज आजाद हुए 74 साल हो चुके हैं और 75 वां साल अब शुरू हो गया है। इसीलिए इसे देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस अमृत महोत्सव को लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों और सरकार विभागों में तिरंगा फहराया जाने के आदेश दे दिए गए हैं।

कौन था हिज्बुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी

बुरहान जोकि त्राल का रहने वाला था। काफी छोटी उम्र में ही वह हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ गया था और जल्द ही आतंकियों का पोस्टर बॉय भी बन चुका था। जब बुरहान के आतंक का प्रसार होने लगा तो 8 जुलाई 2016 को सुरक्षाबलों द्वारा उसे ढेर कर दिया गया था। ऐसा माना जाता है कि बुरहान को उसकी गर्लफ्रेंड के सहारे बुलाया गया। वह जिस मकान में था उसे आग के हवाले कर दिया गया था।

Exit mobile version