News Room Post

Jammu: जब मंच पर पार्टी की महिला नेता करने लगीं कांग्रेस की फजीहत, बगल में बैठे राहुल गांधी ताकने लगे मुंह

Rajani Patil rahul gandhi congress

नई दिल्ली। अपने दो दिवसीय दौर पर जम्मू गए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को उस वक्त शर्मिंदगी झेलनी पड़ा, जब उनकी ही पार्टी की जम्मू प्रभारी रजनी पाटिल कांग्रेस की गलतियां निकालने लगीं। दरअसल जम्मू पहुंचे राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने जम्मू पदाधिकारियों के साथ एक सम्मेलन किया। जिसमें राज्य के बड़े कांग्रेसी नेताओं से लेकर तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। यह सम्मेलन 10 सितंबर को हुआ। इस दौरान जहां तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी तो वहीं जम्मू कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल राहुल गांधी के सामने ही कांग्रेस की गलतियों को उजागर करने लगी। ऐसे में राहुल गांधी बड़ी खोमाशी से रजनी पाटिल की बात सुनते रह गए। इतना ही नहीं जब रजनी पाटिल ने कार्यकर्ताओं को लेकर उनकी पीड़ा राहुल के सामने रखी, तो सामनेे बैठे कार्यकर्ता जोश में तालियां बजाने लगे। रजनी पाटिल ने कहा कि, हम सब यहां पर ओहदेदार बैठे हैं, बहुत बड़े लोग बैठे हैं, हमें ताकत कांग्रेस पार्टी ने दी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात करते हुए कहा कि, हमें तो ताकत मिली लेकिन सामने बैठे कार्यकर्ताओं को हमने ताकत नहीं दी। हमने उन तक ताकत नहीं पहुंचाई। यही हमारी कमजोरी है। उनको ताकत देने की जरुरत है। रजनी पाटिल ने राहुल गांधी से कहा कि उनको ताकत देने के लिए आप तो कहते हैं लेकिन उनतक ताकत नहीं पहुंचती। पाटिल ने कहा कि, यहां सब लोग आते हैं, अपने-अपने लीडर को जिंदाबाद बोलते हैं, लेकिन उन्हें ताकत नहीं मिलती।

बता दें कि रजनी पाटिल ने मंच से कार्यकर्ताओं को ताकत देने का मुद्दा उठाकर आम कार्यकर्ताओं की बातों को सुनने और जमीनी स्तर पर बदलाव करने की बात की। ऐसे में वहां बैठे लोगों ने रजनी पाटिल की बात पर तालियां बजाकर समर्थन दिया। बता दें कि बीते कई राज्यों के चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। ऐसे में राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा का भाव आ चुका है। इस स्थिति से निकलने के लिए रजनी पाटिल का मंच से उन्हें ताकत देने की बात कहना पार्टी आलाकमान के लिए सोचने का विषय है।

राहुल गांधी का बेतुका बयान- ‘सरकार के फैसलों से मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और दुर्गा माता की शक्ति घटी’

बता दें कि इसी कार्यक्रम में जब राहुल गांधी मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए आए तो उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया जिसपर सोशल मीडिया पर उनकी फजीहत हो रही है। दरअसल राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि, नोटबंदी से हिंदुस्तान मां लक्ष्मी की शक्ति बढ़ी या घटी, जीएसटी से लक्ष्मी की शक्ति बढ़ी या घटी? नए किसान कानूनों से दुर्गा माता की शक्ति घटी या बढ़ी, नुकसान हुआ उनका, चोट पहुंची उन्हें। जब हिंदुस्तान के हर इंस्टिट्यूट में, संस्था में, कॉलेज में RSS का व्यक्ति बिठाया जाता है तो सरस्वती माता की शक्ति बढ़ती है या घटती है।

बता दें कि इन सारे सवालों पर राहुल गांधी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से जवाब ले रहे थे। जिसके जवाब में कार्यकर्ता घटी बोल रहे थे। राहुल गांधी ने सवाल करते हुए कहा कि, आखिर ये सब हो क्या रहा है। लोग राहुल के इस बयान को विवादित बताकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

बता दें कि राहुल गांधी अपने जम्मू दौरे में माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Temple) के दर्शन करने भी गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। राहुल गांधी का जम्मू दौरा 2 दिन का है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी।

Exit mobile version