News Room Post

President Election: जयंत सिन्हा ने जब राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट तो सोशल मीडिया पर लोगों ने मज़े लेते हुए पूछा ‘पापा को दिया या पार्टी को?’

नई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार सुबह से वोटिंग चल रही है। अलग-अलग जगहों से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत विपक्ष के तमाम दल आज वोटिंग कर रहे हैं। संसद भवन के अंदर से एक के बाद एक नेताओं की फोटोज सामने आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी ट्रेंड कर रही है। ये फोटो हजारीबाग से भाजपा  सांसद जयंत सिन्हा की है। जयंत सिन्हा ने भी राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला। लेकिन वोट देने के बाद वो सोशल मीडिया जयंत सिन्हा को लेकर एक अलग ही तरह की बहस छिड़ गई। आपको बता दें कि 21 जुलाई देश के नए महामहिम शपथ लेंगे।


दरअसल राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने जयंत सिन्हा के पिता यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग मजे लेते हुए पूछ रहे है कि आखिर जयंत सिन्हा ने अपने पापा को वोट दिया या फिर एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। लोग उनकी तस्वीर को शेयर करते हुए अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग ने ये भी कयास लगाए है कि उन्होंने आखिर अपने डैड को वोट दिया या फिर पार्टी लाइन के साथ चलते हुए द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला।

लोगों के रिएक्शन-

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स एक बात को लेकर भी सर्वे करने लगे कि आखिर जयंत सिन्हा ने किस को वोट दिया होगा? द्रोपदी मुर्मू या यशंवत सिन्हा…। हालांकि सर्वे में अधिकांश लोगों ने कहा कि जयंत सिन्हा ने मुर्मू के पक्ष में वोट दिया होगा।

ज्ञात हो कि एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने साफ कर दिया था कि वो भाजपा की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी का समर्थन करेंगे। गौरतलब है कि जयंत सिन्हा मोदी सरकार 1.0 में वित्त राज्य मंत्री और नागर विमानन राज्य मंत्री रहे थे। वहीं उनके पिता जयंत सिन्हा भी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं। लेकिन अक्सर यशंवत सिन्हा अर्थव्यवस्था के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहते है।

Exit mobile version