News Room Post

Bihar Politics: नीतीश संग जारी तनातनी के बीच RCP सिंह के खिलाफ JDU ने जारी किया नोटिस, लगाया ये बड़ा आरोप

Bihar Politics: मिली जानकारी के मुताबिक, नालंदा के दो व्यक्तियों की तरफ से आरसीपी सिंह पर आरोप लगाते हुए पार्टी से शिकायत की है कि साल 2013 से अब तक उन्होंने अकूत संपति बनाई गई है। इस संपत्ति में जमीन दान में लेने, हलफनामे में जिक्र नहीं करने और पार्टी से इस बात को छिपाए रखने का आरोप लगा है।

upendra kushvaha

नई दिल्ली। जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ी हुई नजर आ रही है। बता दें, नीतीश कुमार से तनातनी की खबरों के बीच आरसीपी सिंह के खिलाफ पार्टी की तरफ से शोकॉज नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस के जरिए उन पर पार्टी में रहते हुए अकूत संपत्ति दर्ज करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस मामले में अब जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की तरफ से उन्हें जवाब-तलब किया गया है।

बता दें, मिली जानकारी के मुताबिक, नालंदा के दो व्यक्तियों की तरफ से आरसीपी सिंह पर आरोप लगाते हुए पार्टी से शिकायत की है कि साल 2013 से अब तक उन्होंने अकूत संपति बनाई गई है। इस संपत्ति में जमीन दान में लेने, हलफनामे में जिक्र नहीं करने और पार्टी से इस बात को छिपाए रखने का आरोप लगा है।

चिट्ठी के सामने आने के बाद उपेंद्र कुशवाहा

इस चिट्ठी के सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमारी पार्टी पर अगर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो हमारा ये दायित्व बनता है कि हम उनसे इसे लेकर जानकारी लें। इसके आगे कुशवाहा ने कहा कि हमें कई स्रोतों से ये जानकारी मिली है कि आरसीपी सिंह ने अवैध तरीके से संपत्ति बनाई गई है। ऐसे में अब उनके सवाल किए जा रहे हैं। अब आरसीपी सिंह क्या कहते हैं उस पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, बीते कुछ महीनों से नीतीश और आरसीपी सिंह के बीच खटास की खबरें सामने आ रही थी। ऐसे में अब जब जेडीयू ने अकूत संपत्ति के मामले में आरसीपी सिंह से जवाब मांगा है तो देखना होगा इसपर आरसीपी सिंह की तरफ से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Exit mobile version