News Room Post

झारखंड : कृषि मंत्री बादल पत्रलेख हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर की ये अपील

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप जारी है। रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 70,488 नए केस सामने आए हैं। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ऐसे में झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं।

badal patralekh

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप जारी है। रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 70,488 नए केस सामने आए हैं। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। ऐसे में झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Badal Patralekh) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। उन्हें कुछ दिन से बुखार था, जिसके बाद शनिवार को उन्होंने कोरोना की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बादल पत्रलेख ने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है।

वहीं, उन्होंने ट्वीट कर सभी से अपील की है कि हाल के दिनों में जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए हो, वे कोरोना की जांच अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की जंग को हम सभी जागरुकता के माध्यम से ही जीत सकते हैं।

इसी के साथ ही अब हेमन्त मंत्रिमंडल के तीसरे मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे पहले मिथिलेश ठाकुर और बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित पाए गए थे। मंत्री बादल पत्रलेख ने खुद को होम आइसोलेशन में रखा है। दरअसल, झारखंड में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। अब इसकी चपेट में मंत्री सहित कई नेता भी आ गए हैं।

कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके मोरहाबादी आवास के 18 कर्मचारी भी इस घातक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन 18 कर्मचारियों ने कुछ सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इन सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद इन सभी कर्मचारियों को शिबू आवास से अलग कर आइसोलेट कर दिया गया है और सभी की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तलाशी जा रही है।

Exit mobile version