News Room Post

Jharkhand: दुमका में लड़की को जलाकर मार दिया गया और सीएम हेमंत के भाई और MLA बसंत सोरेन दिल्ली में खरीद रहे थे अंडरवियर! भड़के लोग

दुमका में बीते दिनों एक लड़की को शाहरुख ने जलाकर मार दिया था। लड़की 5 दिन तक रांची के रिम्स अस्पताल में मौत से लड़ती रही थी। उस दौरान उसके इलाज में कोताही बरते जाने का आरोप भी घरवालों ने लगाया है। घरवालों ने बताया था कि दुमका सदर अस्पताल में घाव पर लगाने के लिए मरहम तक नहीं था।

dumka mla basant soren

रांची। झारखंड के दुमका में बीते दिनों शाहरुख नाम के लड़के ने एक नाबालिग को जलाकर मार डाला। वहीं, राजनीतिक स्थिति भी डांवाडोल रही। इस दौरान दुमका के स्थानीय MLA और सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन नहीं दिखे। जब बसंत से मीडिया ने बुधवार को पूछा कि वो इस दौरान कहां थे, तो अजब गजब जवाब सुनने को मिला। बसंत ने मीडिया को बताया कि वो दिल्ली गए हुए थे। इसके आगे अपना सिर खुजलाते हुए बसंत ने बताया कि उनके पास अंडरवियर की कमी हो गई थी। सो वो अंडरवियर खरीदने दिल्ली गए थे। बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन ने भी लड़की को जलाकर मारने के मामले पर गंभीरता नहीं दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। बसंत ने क्या कहा, इसे आप सुनिए।

दुमका में बीते दिनों एक लड़की को शाहरुख ने जलाकर मार दिया था। लड़की 5 दिन तक रांची के रिम्स अस्पताल में मौत से लड़ती रही थी। उस दौरान उसके इलाज में कोताही बरते जाने का आरोप भी घरवालों ने लगाया है। घरवालों ने बताया था कि दुमका सदर अस्पताल में घाव पर लगाने के लिए मरहम तक नहीं था। वहीं, उसके घावों पर 28 घंटे बाद पट्टियां लगाई गई थीं। इस खबर से भी लोग काफी नाराज हुए थे। अब बसंत सोरेन के अंडरवियर खरीदने के बयान पर भी लोग तरह तरह से तंज कस रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बसंत को निशाना बनाकर लोग टिप्पणी कर रहे हैं। आप देखिए लोगों ने दिल्ली जाकर अंडरवियर खरीदने के बसंत सोरेन के बयान पर क्या कहा है…

Exit mobile version