News Room Post

UP: घर जलाने के आरोपी जितेंद्र सिंह बबलू ने थामा BJP का दामन, तो भड़कीं रीता जोशी, कहा- इस बारे में करूंगी JP नड्डा जी से बात

Jitendra Singh Bablu join BJP: जितेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद सपा और कांग्रेस की तरफ से लगातार भाजपा पर निशाने साधे जा रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि जो भी भाजपा में शामिल होता है, वो वहां जाते ही संत-महात्मा बन जाता है।

Rita joshi JP Nadda

लखनऊ। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में बहुजन समाज पार्टी के नेता जितेंद्र सिंह बबलू शामिल हुए। ऐसे में भाजपा की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कड़ा ऐतराज जताया है।दरअसल जितेंद्र सिंह बबलू का नाम उन लोगों में शामिल है जो 2009 में रीता बहुगुणा जोशी के घर को जलाने में आरोपी बनाये गए हैं। गौरतलब है कि जिस वर्ष यह घटना हुई थी, उस दौरान रीता जोशी कांग्रेस में थीं और यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष थीं। उनका घर जलाने को लेकर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू और बसपा नेता इंतजार अहमद आब्दी उर्फ बॉबी समेत कई अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। ऐसे में रीता जोशी ने पार्टी के इस फैसले पर सख्त ऐतराज जताते हुए कहा है कि इस संबंध वो पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से बात करेंगी। गौरतलब है कि जितेंद्र सिंह पर रीता जोशी ने यह भी आरोप लगाया है कि, उन्होंने कई तथ्य छिपाएं हैं और वे इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष से बात करेंगी।

गौरतलब है कि बुधवार को जितेंद्रे के अलावा BSP के अन्य नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। वहीं इसके अलावा कांग्रेस के भी एक नेता ने बीजेपी ज्वाइन की है। इनके नाम पंकज मोहन सोनकर (कांग्रेस), श्याम शंकर तिवारी, मनोज शर्मा (बीएसपी), प्रवेश सिंह (बीएसपी) और बीना लवानिया (समाज सेविका) हैं।

जितेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद सपा और कांग्रेस की तरफ से लगातार भाजपा पर निशाने साधे जा रहे हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि जो भी भाजपा में शामिल होता है, वो वहां जाते ही संत-महात्मा बन जाता है। चाहे वह रीता जोशी के घर जलाने का आरोपी हों, या अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी हों या फिर नारदा शारदा स्कैम के आरोपी हों।

Exit mobile version