News Room Post

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #JusticeForRohitSardana, रोहित सरदाना के मौत की जांच की हुई मांग

नई दिल्ली। शुक्रवार को देश के जाने माने पत्रकार रोहित सरदाना की मौत हो गई। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि रोहित सरदाना अपने खबर पढ़ने के तरीके और बहस में तमाम नेताओं के छक्के छुड़ाने के लिए प्रसिद्ध थे। उनके निधन पर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गौरतलब है कि, रोहित सरदाना को लेकर शनिवार को ट्विटर पर #JusticeForRohitSardana, कर रहा है। इस हैशटैग को लेकर लोग रोहित सरदाना के मौत की जांच की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, रोहित सरदाना काफी फिट इंसान थे, उनका अचानक दुनिया छोड़ना संशय पैदा करता है। ऐसे में उनकी मौत की जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं खुद को भाजपा का समर्थक कहने वाले अंकित जैन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, रोहित भैया राष्ट्र के लिए एक संपत्ति की तरह थे। उसे दी जाने वाली उपचार की हर लाइन को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। कुछ चीजें हैं जो इस पूरे समय काल में गड़बड़ दिखती हैं।

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि, हर ट्रीटमेंट हर दवाई हर इंजेक्शन पब्लिक के सामने आना चाहिए, रोहित भैया के लाखों चाहने वाले डिज़र्व करते हैं जानना।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के वकील और खुद को रोहित सरदाना का करीबी बताने वाले प्रशांत पटेल ने लिखा है कि, “रोहित सरदाना को डॉ तलवार द्वारा इलाज किया जाना था वह वहां मौजूद नहीं थे। रोहित की पत्नी सुबह तक डॉ पुरुषोत्तम लाल को फोन करती रहीं पर उन्होंने फोन नही उठाया। स्टेराइड मॉनिटरिंग में देना था लंग इन्फैक्शन के लिए परन्तु मॉनिटरिंग ही नहीं की किसी डॉक्टर नें।”

वहीं भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा है कि, रोहित सरदाना भाई को वो इंजेक्शन लगाया गया जो उन को सूट नही करता था, इलाज के वक़्त कोई सीनियर डॉ नही था। ये लापरवाही है या कुछ और इसकी जांच होनी चाहिए।

देखिए सोशल मीडिया पर किस तरह से लोगों ने रोहित सरदाना के निधन की जांच की बात कही है..

गौरतलब है कि रोहित सरदाना की मौत के बाद शनिवार को उनकी पत्नी प्रमिला दीक्षित ने एक ट्वीट कर लोगों की संवेदनाओं के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने लिखा कि, जीवन अप्रत्याशित है.. आप सबकी ओर से मिली सांत्वना और संबल भी अप्रत्याशित है.. कष्ट जीवन भर का है लेकिन कोशिश रहेगीरोहित सरदाना की तरह मजबूत रहूं, प्रेम की सार्थकता प्रेम बने रहने में ही है नश्वर शरीर के जाने के बाद भी .. आप सभी का आभार।

Exit mobile version