News Room Post

Kalyan Singh health Update: पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, हालचाल लेने पहुंचे राजनाथ सिंह

rajnath

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्तीकल्याण सिंहको कल शाम से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे और उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी ली। कल्याण सिंह को देखने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा, ”लखनऊ स्थित पीजीआई अस्पताल में जाकर श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की. ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

बता दें, बुधवार सुबह एसजीपीजीआई की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंगलवार शाम से ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

चार जुलाई को हुए थे भर्ती

राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह को बीते चार जुलाई को संक्रमण और बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एसजीपीजीआई से पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में किया जा रहा था।

Exit mobile version