News Room Post

Himachal pradesh: पूर्व CM वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस नेत्री ने किया सेना का अपमान! बेतुके बोल

Pratibha Singh

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं, ऐसे में सभी पार्टियां सीट पर जीतने पर जोर दे रही हैं। चुनाव प्रचार चल रहा है लेकिन इसी बीच हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी ने विवादित बयान दे दिया है। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा बोल गयीं कि सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो गया और लोग उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगे। दरअसल हिमाचल प्रदेश के मंडी विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है। 30 अक्टूबर को इस सीट पर वोट डाला जाना है लेकिन इसी बीच वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के बयान सुर्ख़ियों में हैं।

कारगिल युद्ध कोई बहुत बड़ा ऐसा युद्ध नहीं था- प्रतिभा सिंह 

आपको बता दें कि एक सभा को संबोधित करते हुए वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह  ने कहा कि “भाजपा के लोग यह कह रहे हैं कि कांग्रेस ने रजवाड़ों को ही टिकट दिया है और हम आम जनता की बात करते हैं। ऐसा नहीं है। भाजपा ने फौजी को टिकट इसलिए दिया कि उन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया। कारगिल युद्ध कोई बहुत बड़ा ऐसा युद्ध नहीं था। वह हमारी धरती थी, जिस पर पाकिस्तानियों ने कब्जा किया था। उनको खदेड़ने व हटाने की बात थी। अगर उसमें किसी ने भाग लिया तो भाजपा उसका श्रेय लेना चाहती है। सैनिकों के वोट पर भाजपा की नजर है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम अपने प्रत्याशी को कारगिल युद्ध के मुख्य हीरो के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं।

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बीजेपी के उम्मीदवार-प्रतिभा सिंह 

दरअसल, बीजेपी ने मंडी सीट पर उपचुनाव के लिए करगिल के योद्धा रहे ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को टिकट दिया है। कारगिल योद्धा होने के साथ ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर बीजेपी के उम्मीदवार भी है। इसलिए प्रतिभा सिंह ने हमला बोला। प्रतिभा सिंह के इस बयान को लेकर अब लोग उन पर निशाना साध रहे हैं और भारतीय सेना का अपमान करने का भी आरोप लगाया है।

 

देखिये प्रतिभा के इस बयान पर किस तरह की प्रतिक्रिया लोगों ने दी है।

यहां आपको बता दें कि जब प्रतिभा सिंह को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने ये कहते सफाई दी कि वे भारतीय सेना के युद्ध को लेकर कुछ नही बोल रही थी। प्रतिभा सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्होंने कारगिल योद्धाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उन्होंने केवल इतना कहा है कि यह युद्ध भाजपा सरकार की विफलता का परिणाम था। वहीं बीजेपी की तरफ से कहा गया है कि प्रतिभा सिंह हार देखकर बौखला गईं हैं।

 

Exit mobile version