News Room Post

Karnataka: आखिर किस वजह से फूट-फूट कर रोने लगे CM बोम्मई, वजह जानकार रह जाएंगे दंग

Chief minister Basavaraj Bommai

नई दिल्ली। सिनेमा जगत की ऐसी बहुत कम फिल्में होती है जो कि आपको इतना भावुक या दिल को छू जाती है कि आपके आंखों से आंसू छलक पड़ते है। हाल ही में एक ऐसी मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है, फिल्म का नाम 777 चार्ली है। इस मूवी में इंसानों और डॉग्स के बीच के खास लगाव और इमोशंस को दर्शाया गया है, जिसके बाद हर कोई ये फिल्म देखने के बाद तारीफ करने के बाद इमोनशल भी हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Chief minister Basavaraj Bommai) की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसमें सीएम बोम्मई रोते हुए दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं सीएम अपने आंखों से आंसू भी पोंछते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से फिल्म को देखने की अपील भी की।

बताया जा रहा है कि यह फोटो उस वक्त की है जब हाल ही में सीएम बोम्मई फिल्म देखकर बाहर निकले। खबरों के मुताबिक वो फिल्म 777 चार्ली देखने के बाद भावुक हो गए। इतना ही नहीं वो फिल्म देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए। इसकी वजह है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें अपने डॉग की याद आ गई और वे अपने आपको रोक नहीं। जिसके बाद सबके सामने सीएम फूट-फूटकर रोने लगे। अब सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।

बता दें कि अभिनेता रक्षित शेट्टी की फिल्म 777 चार्ली ने 10 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। फिल्म को हिंदी, कन्नड़,तमिल, तेलुगु और मलयालम में भाषा में रिलीज किया था। मूवी को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब भा रही है। 777  चार्ली में एक इंसान और पालतू कुत्ते के बीच के बंधन को पर्दे पर  दिखाया गया है।

Exit mobile version