News Room Post

Karni Sena Vice President Killed: झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या, संगठन ने 48 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Karni Sena Vice President Killed: विनय सिंह के घरवालों का कहना है कि दोपहर 12 बजे वो घर से निकले थे। रविवार रात 8 बजे तक घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद करणी सेना उपाध्यक्ष के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने विनय सिंह के मोबाइल लोकेशन के जरिए एक खेत से उनका शव बरामद किया। विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता थे। वो झारखंड में काफी सक्रिय रहते थे। पुलिस अभी ये पता कर रही है कि करणी सेना उपाध्यक्ष विनय सिंह की किस से अदावत थी।

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या का आरोप लगा है। विनय सिंह के शव पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही एक पिस्टल भी हाथ में रखी थी। पुलिस का मानना है कि विनय सिंह की हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रंग देने की कोशिश की गई। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में विनय सिंह की हत्या के दोषी पकड़े न गए, तो बड़ा आंदोलन होगा। विनय सिंह की हत्या की घटना से इलाके में सनसनी है।

विनय सिंह के घरवालों का कहना है कि दोपहर 12 बजे वो घर से निकले थे। रविवार रात 8 बजे तक घर नहीं पहुंचे। जिसके बाद करणी सेना उपाध्यक्ष के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने विनय सिंह के मोबाइल लोकेशन के जरिए एक खेत से उनका शव बरामद किया। विनय सिंह करणी सेना के तेजतर्रार नेता थे। वो झारखंड में काफी सक्रिय रहते थे। पुलिस अभी ये पता कर रही है कि करणी सेना उपाध्यक्ष विनय सिंह की किस से अदावत थी। जिसकी वजह से उनकी हत्या की गई। इसके लिए विनय सिंह के मोबाइल के कॉल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। विनय सिंह की हत्या की जांच के लिए जमशेदपुर पुलिस ने एसआईटी का गठन भी किया है।

विनय सिंह की हत्या की खबर फैलते ही करणी सेना के सदस्य आक्रोशित हो गए। उन्होंने डिमना रोड और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। क्षत्रिय समाज के लोग भी उनके साथ इकट्ठा हो गए। दोनों सड़क जाम होने से वाहनों का यातायात बंद हो गया। इस पर वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे और विनय सिंह के समर्थकों को भरोसा दिया कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जमशेदपुर ग्रामीण के एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि करणी सेना उपाध्यक्ष की हत्या के दोषियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version