News Room Post

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा ने उठाया सवाल तो कांग्रेस बोली- नानी से मिलने गए हैं, गलत क्या है?

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को कांग्रेस भी समर्थन में आ खड़ी है। ऐसे में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते आ रहे हैं। हालत ये है कि कांग्रेस भाजपा पर हमलावर मूड में है। इस बीच खबर आई है कि राहुल गांधी विदेश की यात्रा पर निकल पड़े हैं। बता दें कि राहुल की इस यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सवाल उठाए गए हैं। भाजपा की तरफ से राहुल की यात्रा पर छोड़े जा रहे सवालों के तीर पर अब कांग्रेस की तरफ से पलटवार किया गया है। भाजपा के तीखे सवालों पर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) ने कहा है कि बीजेपी नीचले स्‍तर की राजनीति में लिप्‍त रहती है। उन्‍होंने कहा, ‘राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने गए हुए हैं। आखिर इसमें गलत क्या है? हर किसी को निजी यात्रा करने का अधिकार है। बीजेपी राहुल गांधी पर निशाना साध रही है, क्‍योंकि वे सिर्फ एक ही नेता पर निशाना साधना चाहते हैं।’

वहीं कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर राहुल गांधी की गैर मौजूदगी पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है, ‘राहुल गांधी छोटी निजी यात्रा पर गए हैं। वह कुछ दिनों तक बाहर रहेंगे, जल्‍द ही हमारे बीच होंगे।’ हालांकि राहुल गांधी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर एक ट्वीट में लिखा था कि, ‘देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

बता दें कि रविवार सुबह कतर एयरवेज की उड़ान से राहुल गांधी इटली में मिलान रवाना हुए थे। राहुल गांधी की नानी इटली में रहती हैं और वह पहले भी उनसे मिलने गए थे। राहुल के विदेश रवाना होने के एक दिन बाद ही सोमवार को कांग्रेस अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है।

वहीं राहुल को लेकर प्रियंका गांधी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने सवालों को टालते हुए कहा कि यदि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष होते तो यहां जरूर रहते। उन्होंने कहा कि राहुल को कहां रहना है, ये उनका फैसला है। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी के यहां न होने के पार्टी को कोई समस्या नहीं है

Exit mobile version