News Room Post

Bhagwant Mann: केजरीवाल ने पंजाब में बनाया भगवंत मान को CM कैंडिडेट, सोशल मीडिया पर लगी Memes की बहार

bhagwant mann and kejriwal

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने  मुख्यमंत्री कैंडिडेट के नाम ऐलान कर दिया है। पंजाब में आप का सीएम उम्मीदवार भगवंत मान होंगे। इसका ऐलान मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में की। वहीं जब मंच से सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान को आप का सीएम चेहरा घोषित करने का ऐलान किया, तो वो इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं मान के आंखों से आंसू भी झलक उठे। एक तरह जहां केजरीवाल द्वारा भगवंत मान को पंजाब का सीएम चेहरा घोषित करने के बाद पार्टी  के कई नेताओं ने खुशी जताई है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भगवंत मान ट्रेंड होने लगे। लोग भगवंत मान के पुराने वीडियो वायरल कर रहे है और उनकी जमकर क्लास भी लगा रहे हैं।

बता दें कि भगवंत मान 2014 से आप के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर से सांसद चुने गए थें। वहीं भगवंत मान को आप द्वारा पंजाब का सीएम उम्मीदवार घोषणा करने पर भाजपा सांसद प्रवेश सिंह साहिब ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,  इसी ख़ुशी में भगवंत मान एक बोतल पिएंगे।

लोगों का रिएक्शन-

इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों ने भी भगवंत मान को पंजाब का आप सीएम चेहरा घोषित करने पर केजरीवाल की खिंचाई की है। लोगों ने भगवंत मान की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए आप तंज कसा है।

Exit mobile version