नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करके सुर्खियां बटोरना बिहार की किरण यादव को मंहगा पड़ा है। बता दें कि अक्सर किरण सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी वाले पोस्ट कर रही थी, इसपर बिहार पुलिस ने किरण यादव को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरण यादव को लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। किरण यादव ने पिछले दिनों अपने अकाउंट से धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला पोस्ट किया था और इसे लेकर दर्ज हुई एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस ने गुरुवार शाम किरण यादव को गिरफ्तार किया। किरण के पोस्ट के अलावा पिछले दिनों एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो भगवान राम और दरशरथ तथा माता सीता के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग करते पाई गई थी। यही नहीं किरण ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए राजपूतों के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी करती नजर आईं।
इस वीडियो को लेकर किरण पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगा था तथा उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इस FIR में शिकायत में कहा गया कि उक्त महिला के द्वारा धार्मिक, सांप्रदायिक एवं जातिगत भवनाओं/ सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से यह वीडियो बनाया गया औऱ फिर इसे वायरल किया। इसके बाद पुलिस की ये कार्रवाई की और उन्हें अरेस्ट किया।
गौरतलब है कि यह शिकायत हाजीपुर नगर थाने में दर्ज कराई गई थी। किरण यादव खुद को सोशल वर्कर बतानती है। वह वैशाली जिले की चांदपुरा इलाके रहने वाली है और सामाजिक, राजनीतिक तथा अन्य मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहती हैं। फेसबुक पर किरण के 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। लेकिन अपने इन्हीं पोस्ट की वजह से कई बार वह विवादों में भी रही हैं। उनके नाम पर से सोशल मीडिया पर कई फैन पेज और ग्रुप्स भी बने हैं।