News Room Post

Shiv Sena MLA Disqualification Case: जानिए कौन हैं वे 16 विधायक?, जिनके खिलाफ महाराष्ट्र में अयोग्यता की दी थी उद्धव ठाकरे गुट ने अर्जी

नई दिल्ली। शिंदे सरकार रहेगी या जाएगी! शिवसेना विधायक अयोग्यता मामले में आज विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर फैसला सुना सकते है। खबरों के अनुसार 4 बजे इस मामले पर फैसला आ सकता है। 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर करेंगे। महाराष्ट्र के साथ ही पूरे देश की नजर इस मामले पर टिकी हुई है। इतना ही नहीं अयोग्य विधायकों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम भी शामिल है। ऐसे में सबके जेहन पर प्रश्न उठ रहा होगा कि सीएम शिंदे समेत 16 विधायक अयोग्य मानें गए तो फिर राज्य की बागडोर कौन संभालेगा? हालांकि इस फैसले राज्य की भाजपा सरकार को खतरा नहीं है। 

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें है। सरकार बनाने के लिए 145 का आंकड़ा जरूरी है। आइए जानते हैं वो कौन से 16 विधायक?, जिनके खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने अयोग्यता की दी थी।  

इन विधायकों पर लटकी है तलवार-

1) एकनाथ शिंदे
2) अब्दुल सत्तार 
3) यामिनी जाधव
4) तानाजी सावंत
5)  अब्दुल सत्तार
6) संदीपन भुमरे
7) संजय शिरसाठ 
8) भरत गोगावले
9) लता सोनावणे
10) प्रकाश सुर्वे
11) बालाजी किणीकर
12) बालाजी कल्याणकर
13) अनिल बाबर
14) संजय रायमूलकर
15) महेश शिंदे 
16) रमेश बोरनारे

हमारे पास बहुमत है-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

उधर शिवसेना विधायक की अयोग्यता पर आज होने वाले फैसले से पहले उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट में बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, हमारे पास बहुमत है। इसी के बलबूते पर हमें चुनाव आयोग ने असली शिवसेना पार्टी के रूप में माना है। परिणाम मैरिट पर होना चाहिए। हमारी सरकार मजबूती से काम कर रही है इसलिए उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। वो बैचेन हो गए..उनको सामने हार दिखाई दे रही है। मैच फिक्सिंग अगर होती तो अध्यक्ष रात में छिप कर आते लेकिन ये दिनदहाड़े आ गए हैं….वही लोग असंवैधानिक हैं।”

ज्ञात हो कि  साल 2020 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर ली थी। जिसके बाद महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। फिर एकनाथ शिंदे गुट ने भाजपा के साथ राज्य में सरकार बनाई। भाजपा ने एकनाथ शिंदे को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया, जबकि देवेंद्र फडवीस को डिप्टी सीएम बनाया।

Exit mobile version