News Room Post

Rahul Gandhi: जानें, कौन है वो महिला, जिसने किया राहुल के नाम अपना चार मंजिला मकान,  कहा-  अब यहां रह सकते हैं कांग्रेस नेता

नई दिल्ली। सांसदी रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की आवास समिति ने तुगलक रोड स्थित बंगाल खाली करने का नोटिस दिया है। उन्हें 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है। इसके बाद उन्हें बंगला खाली करना होगा। हालांकि, अगर वो अतिरिक्त समय रहने के लिए मांगते हैं, तो उन्हें दिया जाएगा। ध्यान दें कि बीते दिनों उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पास रहने के लिए घर तक नहीं है। अब ऐसे में जब राहुल गांधी को घर खाली करने का नोटिस मिला है, तो एक महिला यकायक सुर्खियों में गई है।

दरअसल, इस महिला का नाम राजकुमारी गुप्ता है। यह मंगोलपुरी में रहती हैं और इन्होंने अपना चार मंजिला मकान राहुल गांधी के नाम कर दिया है। इन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब यहां आकर रह सकते हैं। मैंने अपना मकान उनके नाम कर दिया है। राजकुमारी ने कहा कि उन्हें मीडिया के जरिए खबर मिली थी कि राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। लिहाजा मैंने अपना मकान उनके नाम कर दिया है। अब उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है। बता दें कि राजकुमारी गुप्ता अभी चौतरफा चर्चा हो रही है।

बता दें कि गत लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के क्रम में राहुल गांधी ने मोदी समुदाय के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी। जिसमें उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई। ध्यान दें कि जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत जब किसी राजनेता को किसी मामले में दो साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो उसकी संसद सदस्यता रद्द कर दी जाती है।  ऐसा ही कुछ राहुल गांधी के साथ भी हुआ है। हालांकि, राहुल के पास इस फैसले को चुनौती देने के लिए ऊपरी अदालत का विकल्प खुला है। अब ऐसे में वो आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version