News Room Post

Modi Cabinet: जानिए कौन हैं PM मोदी की नई कैबिनेट के सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री

PM modi, modi cabinet, modi cabinet

नई दिल्ली। देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने हाल ही में अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। जहां 43 सांसदों को शपथ दिलाई गई है। पीएम की इस नई कैबिनेट में 36 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिनमें 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों शामिल हैं। जिसके बाद पीएम के मंत्रिपरिषद में अब मंत्रियों की संख्या 78 हो गई है। बता दें कि पीएम की नई कैबिनेट में कई मंत्री करोड़पति हैं, तो कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास कुल संपत्ति 1 करोड़ भी नहीं है। सूत्रों की मानें तो मोदी कैबिनेट में चार मंत्री ऐसे हैं जिनके पास 50 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है, तो वहीं आठ मंत्री की संपत्ति एक करोड़ से भी कम है।

कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर मंत्री हैं। जिन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। बताया गया है कि सिंधिया के पास कुल 379 करोड़ की संपत्ति है। कहा जा रहा है कि उनको यह धन-दौलत पुरुखों से मिली हुई है। बता दें कि कांग्रेस में रहते हुए भी सिंधिया अमीर नेताओ की लिस्ट में टॉप पर थे। वहीं अब बीजेपी में भी वह सबसे अमीर मंत्री हैं।

नई कैबिनेट में दूसरे सबसे अमीर मंत्री पीयूष गोयल हैं। जिनके पास 95 करोड़ की संपत्ति बताई जाती है। मोदी सरकार में दो से अधिक मंत्रालयों का प्रभार संभालने वाले कुछ मंत्रियों में शामिल पीयूष गोयल को कैबिनेट फेरबदल में फिर से एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई।

वाणिज्य और उद्योग, खाद्य, उपभोक्ता मामले और नागरिक आपूर्ति के साथ अब कपड़ा मंत्रालय भी संभाल रहे हैं। मोदी टीम में तीसरे सबसे अमीर मंत्री है नारायण राणे। जिनके पास  87.77 करोड़ की संपत्ति बताई जा रही है। उनको माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कैबिनेट के गरीब मंत्री

मोदी कैबिनेट में कई मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास 1 करोड़ की संपत्ति भी नहीं है। इसमें सबसे पहले पहला नाम बीजेपी महिला सांसद प्रतिमा भौमिक का है। जिनके पास सबसे कम संपत्ति है। बता दें कि प्रतिमा भौमिक के पास 10 लाख से भी कम की संपत्ति है। प्रतिमा भौमिक को पहली बार मंत्री पद संभालने का मौका मिला है।

Exit mobile version