News Room Post

Last Lunar Eclipse 2022 : यहां देखें कैसे देशभर में दिखाई दिया 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण, अब 2025 में दिखेगा ऐसा नजारा

नई दिल्ली। साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है। यह चंद्रग्रहण भारत समेत लगभग पूरी दुनिया में देखा गया। वहीं भारत के सभी राज्यों में लोगों ने साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण का नजारा देखा। भारत में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्र ग्रहण दिखना आरंभ हुआ था। यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो गया। साल के अंतिम चंद्र ग्रहण का भारत में मोक्ष काल आया। यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण था। अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को नजर आएगा, हालांकि इससे पहले अक्टूबर 2023 में, भारत में एक छोटा आंशिक ग्रहण भी देखा जा सकता है।

यहां देखें कैसे सिलसिलेवार तरीके से देशभर में दिखाई दिया चंद्र ग्रहण का नजारा-

1- भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण चल रहा है, तस्वीर असम के गुवाहाटी की है।

2- भारत में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण चल रहा है, तस्वीर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है।

3- बिहार: पटना में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा।

4- भारत में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा, तस्वीर उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है।

5- मध्य प्रदेश: भोपाल में लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा।

अब चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है, करें ये कार्य

आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के समाप्त होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।

कब खत्म हुआ चंद्र ग्रहण 2022

भारत में चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सायं 5 बजकर 20 मिनट से दिखना शुरू हुआ और यह शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुआ।

ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
ॐ सों सोमाय नमः
ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:

चंद्र ग्रहण के दौरान करें ये काम

देश के शहरों में कब-कब शुरू हुआ चंद्र ग्रहण

Exit mobile version