News Room Post

Madhya Pradesh ByPoll Result LIVE: रूझानों में BJP की बंपर बढ़त देख CM शिवराज ने ट्वीट कर कही ये बात

भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का दौर जारी है। शुरुआत में जिन आठ सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से छह पर भाजपा आगे है और दो पर कांग्रेस आगे है।

अपडेट-

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को लेकर भावुक होकर कहा कि, उनका और जनता का रिश्ता प्रेम का है। सीएम शिवराज ने कहा कि, “मध्य प्रदेश की जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं।”

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा 20 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 7 और बहुजन समाज पार्टी 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुहाहस भगत ने ट्वीट कर कहा कि,”हम विजय की तरफ बढ़ते जा रहे हैं।, संगठन का भाव भरते जा रहे हैं।”

मध्य प्रदेश से आ रहे रूझानों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त देख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित बीजेपी  को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

मध्य प्रदेश की 20 सीटों पर बीजेपी आगे हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस सात और बीएसपी एक सीट पर आगे है।

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक 28 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है।

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों में से 2 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी।

Exit mobile version