News Room Post

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ayodhya

नई दिल्ली। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत नसाज बताई जा रही है। उपचार हेतु उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें क्रॉनिक रीनल फेल्योर नामक की बीमारी है। उनके दिल में भी संक्रमण है। मीडिया में आई खबरों की मानें तो उनके गुर्दे भी सही से काम नहीं कर पा रहे हैं। महंत यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI से भी पीड़ित हैं। इस बीमारी में आमतौर पर मरीज के मूत्र मार्ग संक्रमित हो जाता है। जिसका असर शरीर के कई भागों पर पड़ता है।

फिलहाल उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों की एक टीम उनके उपचार में लगी हुई है। उनके स्वास्थ्य में जल्द से जल्द सुधार आए। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनके उपचार में लगी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी महंत की तबीयत बिगड़ गई थी। उस वक्त भी उनके स्वास्थ्य की संजीदगी इस कदर अपने चरम पर पहुंच चुकी थी कि उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था, लेकिन उस वक्त महंत दुरूस्त होकर वापस अयोध्या लौट चुके थे। लकिन अब एक बार फिर से उनकी तबीयत नसाज हो चुकी है। खबरों की मानें तो बीते रविवार को ही उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

फिलहाल उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की कोई गंभीरता नहीं है। लेकिन फिर डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी हुई है कि उन्हें समुचित उपचार मिल सकें। बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम  मंदिर निर्माण ट्रस्ट के प्रमुख है, जिसे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का प्रभार सौंपा गया है। मंदिर का निर्माण कार्य उन्हीं की अगुवाई में हो रहा है।

Exit mobile version