News Room Post

पश्चिम बंगाल : ममता राज में क्रूरता की हदें पार, रस्सी से लटका मिला BJP विधायक का शव

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की नाक के नीचे अराजकता और गुंडागर्दी ने अपनी हदें पार कर दी हैं। आए दिन विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की खुलेआम हत्या कर दी जाती है, और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता के लोभ में खामोशी की चादर ओढ़े रहती हैं। बता दें कि सोमवार को भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की हत्या की खबर सामने आई। हत्या कर उनकी लाश को रस्सी से लटकाकर छोड़ दिया गया। जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

इस हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि, ‘उत्तर दीनाजपुर की रिजर्व सीट हेमताबाद से बीजेपी विधायक देवेंद्र नाथ रे का शव उनके गांव के बिंदल में लटका हुआ मिला। पार्टी ने आगे कहा, लोगों में इस बारे में स्पष्ट राय है कि उन्हें पहले मारा गया और फिर लटका दिया गया।’ वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पश्चिम बंगाल के हेमताबाद से भाजपा विधायक देवेंद्र नाथ रे की संदिग्ध जघन्य हत्या बेहद चौंकाने वाली और घटिया है। यह ममता सरकार में गुंडा राज और कानून-व्यवस्था की विफलता है।

गौरतलब है कि, देवेंद्र रे पिछले साल ही सीपीएम से बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की सदस्यता ली थी। इसके अलावा पिछले साल लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के दो विधायक और 50 के करीब पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। इसी दौरान हेमताबाद से सीपीएम के विधायक देवेंद्र रे ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी।

देवेंद्र रे की हत्या पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य !!! ममता बैनर्जी के राज में भाजपा नेताओं की हत्या का दौर थम नहीं रहा। TMC छोड़ भाजपा में आये हेमताबाद के विधायक श्री देबेंद्र नाथ रॉय की हत्या कर दी गई। उनका शव फांसी पर लटका मिला। क्या इनका गुनाह सिर्फ भाजपा में आना था ?…”

इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने CBI जांच की मांग करते हुए कहा कि, “उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमताबाद में BJP विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की आज सुबह हत्या की गई। ये साजिश है, इस हत्याकांड में​ तृणमूल कांग्रेस शामिल है। इसको हत्या करके आत्महत्या के रूप में चलाने का प्रयास किया गया। हम हत्याकांड की CBI जांच की मांग करते हैं।”

Exit mobile version