News Room Post

Swami Prasad Maurya: सपा नेता स्वामी प्रसाद पर शख्स ने फेंका जूता, कार्यकर्ताओं ने की जमकर धुनाई

Swami Prasad

नई दिल्ली। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक प्रोग्राम के दौरान जूता फेंका गया है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ओबीसी सम्मेलन के दौरान एक शख्स ने सबके सामने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया। बताया जा रहा है कि शख्स वकील की वेशभूषा में आया था। वहीं मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को किसी तरह से सपाईयों से बचाकर पुलिस को सौंपा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

शख्स का नाम आकाश सैनी बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपा कार्यकर्ता आरोपी को पकड़कर जमाई पिटाई कर रहे है। कार्यकर्ता लात-घूसे से आरोपी की जमकर पिटाई कर रहे है। खबरों के मुताबिक आरोपी सपा नेता स्वामी प्रसाद के रामचरित मानस, बद्रीनाथ पर दिए बयान से आक्रोशित था। इसी वजह से उसने सपा नेता स्वामी प्रसाद पर जूता फेंका था। गौरतलब है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी के ASI  के सर्वे कराए जाने को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि हिंदू मंदिरों का भी सर्वे कराए जाना चाहिए। इसके अलावा मौर्य ने दावा किया था कि देवभूमि के बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ था जिसे 8 वीं सदी में तोड़कर मंदिर बनाया गया था।

बता दें कि इससे पहले मऊ जिले की घोसी में विधानसभा सीट पर उपचुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी थी। हालांकि स्याही फेंकने वाले मोनू यादव ने खुद पुलिस थाने जाकर सरेंडर किया था। आरोपी ने दावा किया था कि उसने दारा सिंह पर भाजपा के कहने पर स्याही फेंकी थी। वहीं समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए लिखा, ”जब घोसी में स्याही फेंकनवाले ने ख़ुद ही बता दिया कि ये काम उससे भाजपाइयों ने ही करवाया है तो फिर अब आगे और क्या कहना। अभी आगे देखियेगा हार का डर भाजपा से क्या-क्या न कराए। घोसी की जनता सपा की साइकिल ही चुनेगी।”

Exit mobile version