News Room Post

Manipur Violence: हिंसा की आग में दहल रहा मणिपुर, गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, कई घायल

Manipur Violence: मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत की खबर है। कहा ये भी जा रहा है कि उग्रवादियों की ओर से हुई इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं। 

Manipur Violence

नई दिल्ली। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की है। बता दें, मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले के खमेनलोक इलाके में हुई हिंसा में नौ लोगों की मौत की खबर है। कहा ये भी जा रहा है कि उग्रवादियों की ओर से हुई इस गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं।

क्या है पूरा मामला

मणिपुर में हिंसा की घटना को लेकर बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये घटना पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में हुई है। बदमाशों द्वारा खमेनलोक गांव में कुछ को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आगजनी और गोलीबारी हुई। सुबह घटी इस घटना में नौ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 10 के करीब लोग घायल भी हुए हैं। मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए रिम्स और राज मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है।

इंफाल में बढ़ा दिया गया कर्फ्यू का समय

हिंसा की घटना के बाद स्थिती पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। लगातार इलाके में गश्त की जा रही है। इलाके में किसी तरह की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू टाइम को बढ़ाते हुए 5 बजे से 9 बजे तक कर दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मणिपुर में हिंसा की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मणिपुर में ऐसी घटनाएं देखीं जा चुकी है। इसी साल मई महीने में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच विवाद हो गया था। इस झड़प में 70 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गवां दी थी। वहीं, हजारों लोग घर छोड़ने पर मजबूर हो गए थे।

Exit mobile version