News Room Post

नेपाल ने जारी किया नया राजनीतिक नक्शा तो समर्थन में उतर आईं मनीषा कोइराला, हो गया विवाद

नई दिल्ली। भारत और नेपाल के बीच लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। नेपाल ने नया राजनीतिक नक्शा जारी किया, जिसका सर्मथन बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने किया। जिसके बाद वो विवादों में आ गईं हैं। मनीषा का यह ट्वीट उनके अधिकतर फैंस को भाया नहीं और वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं।

दरअसल, मनीषा ने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर नेपाली सरकार को धन्यवाद दिया। और साथ ही भारत, नेपाल और चीन का जिक्र करते हुए कहा था कि वह ‘सभी तीन महान देशों’ के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हैं।

मनीषा के इस ट्वीट के बाद जवाब में ट्विटर पर कमेंट्स की बारिश होने लगी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आप अपने जगह सही हो। हम ही उदार और महान बनने निकल जाते हैं। हम भारतीय भी अब आपकी तरह सोचेंगे।’

वहीं दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखागद्दार! गलती काजोल की है इसको गुप्त में निबटा दिया होता तो आज हमें ये दिन नहीं देखना पड़ता। इतनी सारी अपॉर्च्युनिटी मिली थी 3 घंटे में, सब वास्ते कर दी।

वहीं एक यूजर ने मनीषा को वापिस नेपाल लौट जाने की सलाह दी।

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, ”भारत से अपनी पहचान बनाने वाली आप ऐसे मुद्दे पर बजाय भारत का समर्थन करने आप नेपाल के अवैध मानचित्र का समर्थन कर रही है भारतीय फिल्म उद्योग ने आप को भरपूर शोहरत और पैसे दिए इसका यह सिला दिया।”

ज्यादातर यूजर्स ने मनीषा कोइराला को देश छोड़ देने की नसीहत दी है।

Exit mobile version