News Room Post

Coronavirus: पूर्व PM मनमोहन सिंह की हालत स्थिर : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Dr Harsh Vardhan) ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) की हालत स्थिर है। सिंह का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हर्षवर्धन ने ट्वीट किया, “डॉ मनमोहन सिंह जी के स्वास्थ्य पर लगातार दिल्ली एम्स में मेडिकल टीम निगरानी बनाए हुए है। उनकी स्थिति स्थिर है। उनकी पूरी तरीके से देखभाल हो रही है। हम सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा, मैं यह जानकर काफी चिंतित हूं कि डॉ मनमोहन सिंह अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस पार्टी में हम सभी की ओर से मैं उनके शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया, “मेरी प्रार्थनाएं मनमोहन सिंह जी और उनके परिवार के साथ है। वह अपनी पूरी ताकत से इस संकट से लड़ें और जल्द स्वस्थ हों।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Exit mobile version