News Room Post

Maharashtra: मौलवी की नापाक करतूत, मासूम बच्चियों के साथ करता था अश्लील हरकतें, हुआ गिरफ्तार

arrest

नई दिल्ली। महाराष्ट्र (Maharashtra ) से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 65 साल का मौलवी मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करता था। ये मामला रायगढ़ जिले की कर्जत तहसील का हैं। मौलवी पर आरोप है कि उसने तीन नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को धर दबोचा है। आरोपी का मौलवी का नाम हुसैन रामपुरवाला बताया जा रहा है।

रायगढ़ पुलिस (Raigad Police) ने बताया है कि, कर्जत में 03 नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में एक मुस्लिम मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि, 13 सितंबर को एक 11 वर्षीय लड़की के माता-पिता द्वारा शिकायत के बाद पुलिस से संपर्क साधने के बाद उस मौलाना को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि मौलवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पॉस्को अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मौलवी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है और उसे शुक्रवार तक के लिए हिरासत भेज दिया गया है।

Exit mobile version