News Room Post

Sodomy In Madarsa: अलीगढ़ में मदरसे के मौलाना पर नाबालिग छात्र से कुकर्म का आरोप, मारपीट और जान से मारने की भी धमकी दी

sodomy

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में एक मदरसे में पढ़ने वाले छात्र से कुकर्म करने का आरोप वहां के मौलाना पर लगा है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। आरोप के मुताबिक देर रात जब किशोर सो रहा था, तो मौलाना नोमान उसे उठाकर ले गया। उससे कुकर्म किया और मारपीट की। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। रातभर किशोर डर से कांपता रहा। फिर मंगलवार सुबह होते ही मदरसे से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को खुद से हुई वारदात की जानकारी दी। किशोर के घरवालों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मौलाना नोमान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित किशोर का परिवार अलीगढ़ के रोरावर इलाके में रहता है। पीड़ित की उम्र 14 साल है। वो नींवरी के अरबिया मुफ्ता हुलउलूम में इस्लामी शिक्षा ले रहा था। किशोर उसी मदरसे में ही रहता था। घरवालों के मुताबिक सोमवार रात को नमाज अदा करने के बाद पीड़ित सो गया। देर रात मौलाना नोमान उसे उठाकर ले गया और कुकर्म किया। मौलाना नोमान मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि मौलाना ने कुकर्म का विरोध करने पर उसे जमकर पीटा भी है। जान से मारने की धमकी भी मौलाना नोमान ने किशोर को दी। किशोर ने जब घर लौटकर सारा वाकया बताया, तो उसके पिता पहले मदरसे में गए। मदरसा प्रबंधन ने इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मदरसा प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस वक्त मौलाना नोमान वहीं था। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। अलीगढ़ के एसपी सिटी केएस गुनावत के मुताबिक मौलाना नोमान पर पॉक्सो एक्ट, अप्राकृतिक सेक्स, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोर का मेडिकल कराया गया है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक ये पता किया जा रहा है कि मौलाना ने अन्य किशोरों को तो अपनी हवस का शिकार नहीं बनाया।

Exit mobile version