News Room Post

Hijab Row: हिजाब विवाद पर विदेश मंत्रालय का पहला रिएक्शन, जानें जवाब में क्या कहा…

MEA on Hijab Row

नई दिल्ली। कर्नाटक का हिजाब विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हिजाब विवाद अब देशभर में फैल चुका है। एक तरफ जहां हिजाब (Hijab Row) को लेकर सियासत भी चरम है और सभी दलों के नेता इसे सियासी मुद्दा भुनने की कोशिश कर रहे है। इसके साथ ही हिजाब विवाद पर तरह-तरह के एंगल भी सामने आने लगे हैं, जबकि मामला अभी कर्नाटक हाईकोर्ट में चल रहा है। इतना ही नहीं हिजाब विवाद को लेकर दूसरे देशों में इसकी चर्चा हो रही है। जहां कुछ देश भारत के मामले में टांग आड़ने की कोशिश भी कर रहे है। इसी बीच अब इस मसले पर पहली बार विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है। हिजाब मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की तरफ से जवाब आया है।

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची से मीडिया की ओर से हिजाब विवाद पर सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंंने जवाब देते हुए कहा कि, यह विदेश मंत्रालय से जुड़ा विषय नहीं है। मामला कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह भारत का अंदरूनी मामला है और इस पर बाहर से की जा रही कोई भी टिप्पणी स्वीकार्य नहीं होगा।

गौरतलब है कि कर्नाटक के एक कॉलेज से शुरू हुआ हिजाब का विवाद पहले पूरे राज्य में फैला और अब देश के अलावा विश्वभर में भी इसकी चर्चा हो रही है। बीते दिनों पाकिस्तान समेत कई देशों की इस मसले पर बयान सामने आए हैं, जिसका विदेश मंत्रालय का इशारा भी इसी तरफ था। जिसमें उन्होंने साफ किया गया कि भारत के अंदरूनी मामले में बाहरी देशों की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएंगी।

Exit mobile version