News Room Post

Delhi MCD Election Memes: ‘मैंने किसी को बेवकूफ नहीं बनाया’, दिल्ली MCD चुनाव के रुझान सामने आते ही सोशल मीडिया पर छाए मीम्स

Delhi MCD Election Memes

नई दिल्ली। आज 7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी चुनाव (MCD) के मतों की गिनती की जा रही है। इस महीने की 4 तारीख को दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Results 2022) के लिए वोटिंग हुई थी। सुबह से ही मतों की गणना जारी है। सुबह से जो रुझान सामने आए उनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की पार्टी आप के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। AAP के बाद भारतीय जनता पार्टी उसे कड़ी टक्कर देती दिख रही है। इस चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा पूरी तरह से साफ होता हुआ नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग के दिए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी को MCD चुनावों में अब तक 71 सीटों पर जीत हासिल हो गई है। भाजपा की झोली में 54 सीटें गिरी हैं तो वहीं, कांग्रेस को महज 4 सीटें ही मिली है।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2007 से लगातार भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली नगर निगम पर कब्जा बना हुआ था। कई बार भाजपा ने बहुमत के साथ इन चुनावों में जीत दर्ज की थी। हालांकि इस बार के चुनावों में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पिछड़ती हुई नजर आ रही है। दिल्ली MCD चुनाव के रुझान सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स भी छाने लगे हैं। सोशल मीडिया सामने आए मीम्स में कांग्रेस पार्टी का जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है। आइए दिखाते हैं आपको सोशल मीडिया पर आए कुछ रिएक्शन

ट्विटर पर आए कुछ रिएक्शन

एक यूजर ने दो बुजुर्गों के बीच हो रही लड़ाई का वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणाम में भाजपा और आप’।

आरव नाम के यूजर ने थ्री इडियट फिल्म का एक मीम्स शेयर किया है।

गली बॉय नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्सीलेटर से लोग तेजी से नीचे की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version